Patient Education
Patient Handouts | Parent's Guides | Activity Sheets | Crest Consumer Site | History of Crest | Dental Health Month 2011
Crowns, क्राउन (टोपी)

   
   
   

क्राउन (टोपी)

जब कोई दांत बीच में से टूट जाए, या उसमें कोई बहुत बड़ा व पुराना भराव हो, या सड़न के कारण बहुत क्षतिग्रस्त हो गया हो, तो आपका दंत चिकित्सक उस पर क्राउन या टोपी लगाने की सलाह दे सकता है । ये टोपियां दांत के बचे हुऐ ढांचे को मजबूत बनाती है एवं उसकी सुरक्षा करती है तथा आपकी मुस्कान को बेहतर बना सकती हैं । क्राउन या टोपियां कई प्रकार की होती है जैसे पूर्णतया पोर्सिलेन (चीनीमिट्टी) के, पोर्सिलेन और धातु के, एवं केवल धातु के क्राउन।

क्राउन पहनने के लिए आपको दंत चिकित्सक के पास कम से कम दो बार जाना होगा। सर्वप्रथम आपका दंत चिकित्सकः

क्षय निवारण एवं दांत को आकार देना

सड़न या क्षय को हटाकर दांत को आकार देता है एवं उसे क्राउन के लिए तैयार करता है ।

प्रभाव, निशान या छापा

दांत का निशान या ढांचा बनाता है ।

अस्थायी क्राउन

प्लास्टिक या धातु का अस्थायी अथवा अंतर्वर्ती क्राउन बनाकर दांत पर लगा देता है ।

अगली बार वह :

अस्थायी क्राउन को हटाकर, स्थायी क्राउन को फिट कर देता है, तथा सीमेंट द्वारा उसे अपनी जगह पर लगा देता है ।

स्थायी क्राउन

आपका दंत चिकित्सक क्राउन के रंग को आपके दांतों के रंग से मिलाएगा। यदि आप अपने दांतों को सफेद करने के बारे में सोच कर रहे हैं, तो क्राउन बनने से पहले अपने दंत चिकित्सक से दांतों को सफेद करने के विकल्पों के बारे में बात करें। चूंकि ब्लीचिंग उत्पाद क्राउन के रंग को प्रभावित नही करते हैं, अतः यह महत्वपूर्ण है कि आपके प्राकृतिक दांत पहले सफेद कर दिये जाएं ताकि आपका दंत चिकित्सक क्राउन के रंग को आपके दांतों के रंग से मिला सके।
सेतु

दांतों के गिर जाने पर दंतीय स्वास्थ एवं व्यक्तिगत शक्ल पर जो गहरा प्रभाव पड़ता है वैसा प्रभाव कम ही चीजों से पड़ता है । जब एक या एक से अधिक दांत गिर जाते हैं तो बाकी दांत अपनी जगह से खिसक सकते हैं, जिसका परिणाम काटने में परिवर्तन, बाकी दांतों का गिरना, सड़न या क्षय एवं मसूडों की बीमारी हो सकता है ।

जब दांत गिर जाता है तो आपका दंत चिकित्सक आपको सेतु लगाने की सलाह दे सकता है । दंत-सेतु स्थापित करते समय, दोनों ओर के दांत (जोड़) क्राउन (केप/रिटेनर) द्वारा ढ़क दिये जाते हैं, और एक कृत्रिम दांत (पोंटिक) क्राउन से संलग्न कर दिया जाता है।


सेतु के लिए मुँह को तैयार करें

शुरू में, आपका दंत चिकित्सक खाली जगह के दोनो ओर के दांतों पर क्राउन पहनाने की तैयारी करता है, और तब प्रभावित क्षेत्र का छापा या आकार निकालता है ।

अस्थायी दंत-सेतु

प्लास्टिक या धातु से बना अस्थायी अथवा अंतर्वर्ती सेतु लगा देता है ।

अगली बार वह :

अस्थायी सेतु को हटा कर सीमेंट द्वारा स्थायी सेतु को अपनी जगह पर ठीक से बैठा देता है ।

स्थायी दंत-सेतु

अपने दंतीय पेशेवर द्वारा बताए गये घर पर देखभाल सम्बंधी विशेष निर्देशों का अनुसरण सुनिश्चित करें ।




Terms and Conditions  |  P&G Privacy Statement
We adhere to the Better Business Bureau's Privacy Standards © 1996-2009 The Procter & Gamble Company, Cincinnati, Ohio, USA All rights reserved