चरण 1 दांत के ह्रतसंवेदन के बाद, क्राउन के माध्यम से मज्जा कक्ष को खोला जाता है।
चरण 2 रूट कैनल की लम्बाई निर्धारित की जाती है।
चरण 3 अस्वस्थ मज्जा को निकाल दिया जाता है। नलिकाओं (कैनल्स) को साफ तथा बड़ा किया जाता है एवं उन्हें आकृति दी जाती है।
चरण 4 नलिकाओं (कैनल्स) को भर कर बंद कर दिया जाता है। ढ़ांचे को सहारा देने या पौष्टिक पदार्थों को बनाए रखने के लिए एक मेटल पोस्ट को जोड़ा जा सकता है।
चरण 5 दांत को एक अस्थायी पूरक (फीलिंग) द्वारा दृढ़ कर दिया जाता है। आमतौर पर एक सोने का अथवा चीनी मिट्टी (पोर्सिलेन) का क्राउन और अधिक बचाव करता है।