Patient Education
Patient Handouts | Parent's Guides | Activity Sheets | Crest Consumer Site | History of Crest | Dental Health Month 2011
शीर्षक, टीएमजे रोग एवं विकार

   
   
   
PDF

टेम्परोमैन्डिबुलर जोइंट (जिसे संक्षिप्त में अक्सर टी.एम.जे. के नाम से पुकारा जाता है ) रोग एवं विकार क्या होते हैं ?टी.एम.जे. रोग एवं विकार ऐसी स्थितियों का समूह हैं जिनके कारण जबड़े के जोड़ ( जिसे टेम्परोमैन्डिबुलर जोइंट या टी.एम.जे. कहा जाता है) में और उसके आसपास में तथा नज़दीक की मांसपेशियों में दर्द पैदा होता है। जबड़े के जोड़ की समस्याएं एक आदमी के बोलने, खाने, चबाने, निगलने एवं यहां तक कि श्वास लेने की सामर्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
टेम्पोरोमेन्डीब्यूलर जोड़ या टी.एम.जे
टेम्परोमैन्डिबुलर जोइंट (टी.एम.जे.) रोग एवं विकारों के लक्षण क्या हैं ?दर्द एक सामान्य लक्षण है, तथापि, कुछ लोगों के दर्द नही होता फिर भी अपनी कनपटी का प्रयोग करते हुए उन्हे समस्याएं होती हैं ।
    निम्न रोग लक्षण हो सकते हैं :
  • चेहरे का दर्द
  • जबड़े के जोड़ तथा कान सहित उसके आसपास की जगह में दर्द
  • मुंह को आसानी से खोलने में असमर्थता
  • जबड़े के जोड़ में टिकटिक, टीस चलना या चर्राने की आवाजें
  • मुंह खोलने का प्रयास करते समय जबड़ा जाम हो जाना
  • सिर दर्द
  • काटते या चबाते समय असुविधा महसूस होना
  • चेहरे के एक तरफ सूजन होना गर्दन, कन्धे या पीठ का दर्द
अन्य लक्षणों में शामिल हो सकते हैं: कानों में घन्टी बजना, कान का दर्द, सुनने की क्षमता में कमी होना, चक्कर आना, एवं देखने में समस्याएं।
ध्यान रखें कि जबड़े के जोड़ या चबाने वाली मांसपेशियों में कभी-कभी परेशानी होना सामान्य है तथा यह चिंता का कारण नही है। टी.एम.जे. समस्याओं से ग्रस्त कई लोग बिना इलाज के ही सही हो जाते हैं। आमतौर पर यह समस्या कुछ हफ्तों से लेकर् महीनों में अपने आप ही दूर हो जाती है ।

टी.एम.जे. रोग एंव विकार क्यों होते है. ? सभी कारण ज्ञात नही हैं । कुछ सम्भावित कारण हैं: जबड़े के भाग में चोट, गठिया रोग के विभिन्न प्रकार, कुछ दंतीय प्रक्रियाएं, ऑपरेशन से पहले श्वास नली लगाने के कारण जबड़े का फैलाना, एवं दांतों का जकड़ना या पीसना ।

टी.एम.जे. रोग एंव विकारों का उपचार किस प्रकार किया जाता है ?

प्रतिवर्ती या परिवर्तनीय उपचार
नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ डेन्टल एंड क्रेनियोफेसियल रिसर्च के अनुसार जहां तक सम्भव हो टी.एम.जे. रोग के उपचार प्रतिवर्ती या परिवर्तनीय ही होने चाहियें। अर्थात् उपचार के कारण जबड़े या दांतों में स्थायी परिवर्तन नही होने चाहियें ।
प्रतिवर्ती या परिवर्तनीय उपचारों के उदाहरण हैं:
  • विशेषज्ञ की राय बिना दर्द की दवा देना
  • नुस्खे के आधार पर दवा देना
  • जबड़े को धीरे से फैलाने और आराम देने वाले हल्के व्यायाम
  • स्टेबिलाइजेशन स्प्लिन्ट (बाइटप्लेट, नाइटगार्ड)

नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ डेन्टल एंड क्रेनियोफेसियल रिसर्च के अनुसार अपरिवर्तनीय उपचार कारगार सिद्ध नही हुए हैं तथा स्थिति को और भी बदतर बना सकते हैं ।
अपरिवर्तनीय उपचारों के उदाहरण हैं:
  • दांतों की घिसाई से काट का सामंजस्य
  • विस्तृत दंतीय कार्य
  • चिबुकीय / मैन्ड्यूलर रिपोजिशनिंग स्प्लिन्ट्स
  • ऑर्थोडान्टिक्स या दंत संशोधन
  • शल्यक प्रक्रियाएं जिसमें जबड़े के जोड़ के कुछ या पूरे हिस्सों को बदलना शामिल है ।

क्या टी.एम.जे. रोग एवं विकार बीमा द्वारा कवर किये जाते हैं ? बहुत सी चिकित्सीय एवं दंतीय योजनाएं जबड़े के जोड़ तथा पेशी के विकारों के लिए भुगतान नही करती हैं, अथवा सिर्फ कुछ प्रक्रियाओं के लिए भुगतान करती हैं । यह जानने के लिए कि कौन कौन से उपचार कवर किये जाते हैं, अपनी बीमा कम्पनी से संपर्क करें ।

भविष्य के अनुसंधान
और अधिक अनुसंधान की आवश्यकता है । वैज्ञानिक स्पष्ट रूप से यह नही समझ पाते हैं कि अधिकांश टी.एम.जे. समस्याओं के कारण क्या हैं, इनका निदान कैसे किया जाए, प्रभावपूर्ण तरीके से इनका उपचार कैसे किया जाए, एवं इन्हे होने से कैसे रोका जाए ?
हाल के वर्षों में, टी.एम.जे एसोसिएशन ने, जो कि एक राष्ट्रीय रोगी समर्थक संगठन है, इन विचारणीय क्षेत्रों पर विचार-विमर्श के लिए, नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के साथ मिल कर तीन अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सभाओं का सह-आयोजन किया है।
इन सभाओं तथा टी.एम.जे. रोग एवं विकारों के बारे में विस्तृत जानकारी टी.एम.जे. एसोसियेशन की वेबसाइट http://www.tmj.org/ पर प्राप्त की जा सकती है ।
टी.एम.जे. एसोसियेशन से सम्बद्ध चित्र




Terms and Conditions  |  P&G Privacy Statement
We adhere to the Better Business Bureau's Privacy Standards © 1996-2009 The Procter & Gamble Company, Cincinnati, Ohio, USA All rights reserved