Patient Education
Patient Handouts | Parent's Guides | Activity Sheets | Crest Consumer Site | History of Crest | Dental Health Month 2011
शीर्षक, अक़्ल दंत

   
   
   
PDF

अक़्ल दाढ़ या तीसरी दाढ़ उन दाँतों के नाम हैं जो आखिर में निकलते हैं । हम में से अधिकतर लोगों के चार अक़्ल दाढ़ होती हैं, मुंह के प्रत्येक कोने में एक-एक । ये आमतौर पर किशोरावस्था के अंत में या जवानी में निकलती हैं ।

यह भी सम्भव है कि अक़्ल दाढ़ जबड़ों की हड्डी में अटक जाए या फिर निकले ही नहीं । ऐसा होने पर बाकी दांत धंस या खिसक सकते हैं अथवा नजदीकी दांतों में सड़न या संक्रमण हो सकता है या फिर मसूडों की बीमारी फैल सकती है । जबड़ों में अक़्ल दाढ़ के अटकने का कारण यह हो सकता है कि वे किसी असामान्य अवस्था में हों, जैसे कि कभी-कभी उनका सपाट होना, जिसके कारण वे सामान्य रूप से बाहर नही निकल पाते ।


कोणीय, तीसरी दाढ़ की हड्डी का अंतर्घट्ट
तीसरी दाढ़ का कोणीय हड्डी जमाव (अक़्ल दाढ़)।
तीसरी दाढ़ के नरम ऊतक (टिशू) का अंतर्घट्ट
तीसरी दाढ़ का नरम ऊतक जमाव
अधिकांश परिस्थितियों में, अटके अथवा जमे हुए दांत को निकलवाने की सलाह दी जाती है । दांत की स्थिति पर निर्भर करते हुए, तीसरी दाढ़ या अक़्ल दाढ़ को आपके दंत चिकित्सक के कार्यालय में, बाह्रय रोगी शल्यकीय सुविधा में अथवा अस्पताल में निकाला जा सकता है ।

विशिष्ट प्रक्रिया
अंतर्घट्ट (प्रभावित) दांत का पता लगाने के लिए चीरा लगाया जाता है
एक चीरा लगाया जाता है और प्रभावित दांत के क्राउन को खोलते हुए ऊपर के नरम ऊतक (टिशू) एवं हड्डी को हटाया जाता है।
दांत निकाल लिया जाता है एवं बंद करने के लिये उस स्थान पर टांके लगा दिये जाते हैं
पूरा दांत एक साथ निकाला जाता है अथवा उसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट दिया जाता है, जिन्हें पूरा दांत एक साथ नहीं निकल सकने की दशा में अलग से हटाया जाता है। उस स्थान को टांकों से बंद कर दिया जाताहै।

यदि दांत प्रभावित नही है, तो उसे उसी प्रकार निकाला जाएगा जिस प्रकार अन्य दांत।

तकलीफ को कम करने एवं घाव को भरने के लिएः

  • प्रत्येक तीस-तीस मिनट से गाल पर बर्फ लगाएं ताकि कम सूजन हो।
  • खून रोकने के लिए किसी साफ गॉज से कृंतन दबाव का प्रयोग करें ।
  • नरम आहार खाएं एवं अतिरिक्त पेय पदार्थ लें ।
  • संवेदनशील भाग से सख्त एवं कड़ा आहार लेने से बचें ।
  • ऑपरेशन के अगले दिन सावधानीपूर्वक ब्रश करें ।
  • चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाईयां लें एवं सभी निर्देशों का अनुसरण करें ।
  • दांत के सॉकेट में खून के थक्के को बचाने के लिए पीने की नली (स्ट्रा) का प्रयोग नही करें।
  • आपका दंत चिकित्सक एक चिकित्सीय रिन्स (कुल्ले) की सिफारिश कर सकता है।

अधिक खून बहने, सूजन होने, निरन्तर तीव्र दर्द या बुखार होने की स्थिति में अपने दंत चिकित्सक अथवा फिज़ीशियन से तुरंत संपर्क करें ।

अपने दंतीय पेशेवर द्वारा बताए गये घर पर देखभाल सम्बंधी विशेष निर्देशों का अनुसरण सुनिश्चित करें ।





Terms and Conditions  |  P&G Privacy Statement
We adhere to the Better Business Bureau's Privacy Standards © 1996-2009 The Procter & Gamble Company, Cincinnati, Ohio, USA All rights reserved